सुषमा स्वराज: एक युग

ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता, मौजूदा सियासत का सबसे सौम्य और ममतामयी चेहरा ओझल हो गया। उनकी आवाज़, उनकी चमक, उनकी वो मुस्कुराहट हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। कुशल प्रशासक, उत्कृष्ट राजनेता, सुपर मॉम और संवेदनशील नेता थी, सुषमा स्वराज जी। चाहे सत्ता पक्ष की मंत्री के रूप में हो या प्रतिपक्ष अथवा राज्यसभा की नेता के रूप में उन्होंने सजग एवम् प्रखर रूप से सदन में अपनी बात हमेशा रखी। राजनीति के हर पहलू को बहुत ही बेहतरी से समझती थी। उनके किर्तिमान एवम् उपलब्धियों को शब्दों में व्यक्त करना जरा मुश्किल सा है। बचपन से ही उनमें देश सेवा का जो जज्बा था उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो तीन साल तक NCC की सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुनी गई, आउटस्टैंडिंग संसदीय सम्मान पाने वाली पहली महिला बनी, स्वराज जी भारत की किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता बनी साथ ही साथ दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, किन्तु सफर यही नहीं थमा और आगे चल कर ये पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री बनी। वो ना केवल एक प्रखर विदेश मंत्री के रूप में जानी जाएगी, ना ...